बद्दी में एक सड़क हादसा, तो दूसरी तरफ अवैध खनन, धूम्रपान और मोटर व्हीकल एक्ट के चालान

--Advertisement--

Image

एसपी आईपीएस बद्दी मोहित चावला किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी, नालागढ़ में सड़क हादसा मामला दर्ज

बद्दी/नालागढ़ – रजनीश ठाकुर

दिनांक 29-09-2022 की सुबह सोनू कुमार राय सपुत्र अररफी निवासी गांव मन्छीवाडा त0 छोरिया जिला लुधियाणा पंजाब अपनी दुकान पर काम कर रहा थे। तभी इन्होंने देखा कि एक व्यक्ति सड़क पर चौकीवाला चौक पर घायल अवस्था में मोटरसाईकिल (न0 HP12P1332) सहित गिरा हुआ है।

जिसे स्थानीय लोगों द्वारा ईलाज के लिए नालागढ़ अस्पताल ले जाया गया। जहाँ चिकत्सा अधिकारी द्वारा मृत घोषित कर दिया गया । यह हादसा नामालूम वाहन द्वारा उपरोक्त मोटरसाईकिल को टक्कर मारने से हुआ है । जिस पर पुलिस थाना नालागढ़ में भा0द0स0 की धारा 279, 304A के अधीन अभियोग पंजीकृत कर आगामी कार्यावाही अमल मे लाई जा रही है।

बददी पुलिस द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही

बद्दी पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये मोटरवाहन अधिनियम के तहत 152 चालान किये ।

बददी पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने वालों पर कार्यवाही

बद्दी पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये 10 चालान कोटपा अधिनियम के तहत किये तथा 1700/- रूपये जुर्माना किया गया है।

बददी पुलिस द्वारा अवैध खनन करने वालों पर कार्यवाही

बद्दी पुलिस द्वारा अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये 01 चालान व 25000/- रुपये जुर्माना बद्दी में तथा 01 चालान व 15,000/- रुपये जुर्माना जोघों में किया गया है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...