देश-प्रदेश की भाजपा सरकार कर रही तानाशाही- चन्द्र कुमार

--Advertisement--

Image

ज्वाली – अनिल छांगु

अगर अपना घर मजबूत होगा तो पंचायत मजबूत होगी तथा पंचायत मजबूत होगी तो विस क्षेत्र मजबूत होगा, इसी के कारण कांग्रेस ने अपने गृह क्षेत्र ढन से चुनावी बिगुल बजाया है। यह बात पूर्व मंत्री चौधरी चन्द्र कुमार ने ढन में आयोजित जनसभा के दौरान कही।

चौधरी चन्द्र कुमार ने कहा कि भाजपा की देश व प्रदेश की सरकार तानाशाही पर उतर आई है तथा ईडी का डर दिखाकर कांग्रेसी विधायकों व पूर्व विधायकों को खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब भाजपा की तानाशाही ज्यादा देर चलने वाली नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने प्रदेश को कर्ज के बोझ तले दबा दिया है। महंगाई, बेरोजगारी व भ्र्ष्टाचार चरमसीमा पर है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल व रसोईगैस के दाम आसमान छू रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरसों तेल के दाम भी 200 पार हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि जो महिलाएं पहले कांग्रेस राज में लकड़ियां लाने से मुक्त हो गई थीं आज गैस सिलेंडर महंगा होने के कारण फिर लकड़ियां उठाकर लाने को मजबूर हैं।

चौधरी चन्द्र कुमार ने कहा कि जवाली से जनता का भरपूर स्नेह व समर्थन मिल रहा है तथा इसी समर्थन के बलबूते जवाली से कांग्रेस की भारी बहुमत से जीत होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष चैन सिंह, महासचिव सुरिंदर छिंदा, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष मनमोहन सिंह, नगर पंचायत जवाली के अध्यक्ष राजिंदर राजू, मतलाहड़ पंचायत प्रधान अश्विनी चौधरी, नरगाला पंचायत प्रधान शिव धीमान, ढन पंचायत की प्रधान बीना देवी, पलौहड़ा पंचायत प्रधान रघुवीर सिंह भाटिया, कांग्रेसी कार्यकर्ता विक्कू भारद्वाज, बीडीसी उमेश धीमान, बीडीसी सुरिंदर कुमार, मुलख राज, सौरभ चौधरी, सुखवीर भाटिया, प्यारे लाल, कर्ण मेहरा, विनय चौधरी सहित काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...