
शाहपुर – नितिश पठानियां
आज रैत कांग्रेस कार्यलय में विधानसभा शाहपुर क्षेत्र के शाहपुर यूथ काँग्रेस ने रैत कांग्रेस कार्यालय में “यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो” कार्यक्रम का सम्मेलन किया। जिसमें स्थानीय शाहपुर कांग्रेस प्रतिनिधि केवल सिंह पठानिया ने शिरकत की। इस मोके पर युवाओ ने विधानसभा क्षेत्र के तीन युवाओ की मौत पर दो मिंट का मौन रख कर श्रधांजलि दी।
युवाओ का कहना है विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के अंदर पिछले 15 सालों से शाहपुर कांग्रेस प्रतिनिधि केवल सिंह पठानिया ने बिना बिधायक बिना मंत्री के शाहपुर हल्के के अंदर जो कार्य किए बो सराहनीय है। जिससे शाहपुर हल्के का युवा पठानिया के कार्यों से बहुत ही खुश है।
पठानिया ने युवाओ को आगे लाने के लिए खेलों का आयोजन करवा कर युवाओं के भविष्य को बनाने के लिए कई प्रकार के प्रयास किए है। इस बार विधानसभा चुनावों में केवल पठानिया को जिता कर बिधायक बना कर युवाओ को रोजगार के अबसर पैदा करवाने है। जिससे शाहपुर हल्के जा युवा बाहरी प्रदेशों में जा कर अपना शोषण न करवाये।
युवाओ की लड़ाई लड़ने के लिए शाहपुर का युवा केवल सिंह पठानिया के साथ है और हमेशा रहेगा जो युवाओ की अबाज हमेशा बुलन्द करते है। इस बार शाहपुर हल्के का हर बर्ग की जनता शाहपुर का विकास करवाने के लिए केवल पठानिया को बिधायक बनाने के लिए चुनावो का इंतजार कर रही है।
पठानिया ने युवाओ के सम्मलेन में अपने सम्बोधन में कहा कि आज का दौर युवाओ ओर महिलाओं का आगे आने का है।उन्होंने कहा कि युवाओ ने इस सम्मेलन में मुझे मुख्यातिथि के रूप में बुला कर अपनी आस्था मेरे प्रति जो जताई है मैं हमेशा युवाओ के हितों को देखते हुए काम करूंगा।
पठानिया ने कहा की बिधानसभा क्षेत्र शाहपुर में एकमात्र शिक्षा का संस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से शाहपुर में स्थापित किया था लेकिन भाजपा सरकार ने विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की जनता और युवाओ के साथ खेल कर इस संस्थान को उठाकर कहि ओर ले जाया जा रहा है लेकिन युवाओ की भावनाओं को देखते हुए मैं केंद्रीय विश्वविद्यालय की लड़ाई को जरूर लड़ूंगा ओर शाहपुर की जनता के हक को जरूर दिलवा कर रहूँगा। जिससे नोजवान युवा युवतियां अपनी पढ़ाई शाहपुर के अंदर की कर सके उनको बाहर के प्रदेश में न जाना पड़े।
विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की एक मात्र आई०टी ०आई०आज तक आई टी आई ही है इसके साथ एक टेक्निकल कॉलेज को भी स्थापित किया जाएगा। युवाओ के लिए रोजगार के अबसर पैदा करने के लिए शाहपुर हल्के के अंदर एक वड़ा उद्योग लगाया जाएगा।
पठानिया ने कहा कि आज दिन तक भाजपा बिधायक एव मंत्री युवाओ के साथ खिलवाड़ करती आई है। रोजगार के नाम पर वोट हथियाए ओर बिधायक बने लेकिन बाद में युवाओ की बात तक नही पूछी। पठानिया ने कहा कि पिछले पांच बर्षो में बिधायिका एव मंत्री स्वेत पत्र जारी करे कि शाहपुर हल्के के कितने विरोजगार युवाओ को रोजगार दिया। चुनाव नजदीक आते ही जनता को गुमराह करने का काम शुरू हो गया है अधूरे भवनों का उदघाटन किये जा रहे है।
अगर भाजपा बिधायिका एव मंत्री की शाहपुर हल्के की जनता के प्रति चिंता होती तो जो कार्य आज चुनावों के बक्त किये जा रहे है बो चार साल पहले किये जाते। लेकिन वोट हथियाने के लिए कई प्रकार के हथकंडे अपनाए जा रहे है लेकिन शाहपुर की जनता अब भली भांति से जान चुकी है। अब किसी भी बहकाबे में नही आने बाली है। इस बार प्रदेश की जनता कांग्रेस की सरकार बनाने जा रही हे।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, ब्लॉक् कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी विनय ठाकुर, चंगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजन सिंह,खेल कूद संघ ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष विपुल पटाकू, सौरभ लंगेह, अखिल पठानिया, हितेश चौधरी पंचायत समिति,पूर्व युवा ब्लॉक् काँग्रेस अध्यक्ष कर्ण पठानिया, पूर्व युवा ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष मुनीश पटियाल,युवा ब्लॉक कांग्रेस महासचिव विजय ठाकुर, जागीर सिंह ,कपिल कुमार, उप प्रधान सुशील कुमार,दिनेश कुमार, आदि गणमान्य युवा मौजूद था।
