हिमाचल प्रदेश में चतुर्थ श्रेणी कर्मी बन सकेंगे कनिष्‍ठ कार्यालय सहायक, सरकार ने तय किया 30 प्रतिशत कोटा

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में सरकारी विभागों व निगम बोर्ड में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जेओएआइटी यानी कनिष्ठ कार्यालय सहायक आइटी बन सकेंगे। इसके लिए 30 प्रतिशत कोटा निर्धारित किया गया है।

कार्मिक विभाग ने कनिष्ठ कार्यालय सहायक सूचना प्रौद्योगिकी लिपिक वर्गीय सेवाएं, सामान्य भर्ती और पदोन्नति नियम 2002 की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से जेओएआइटी बनने के लिए 20 प्रतिशत एलडीआर के लिए, जबकि 10 प्रतिशत पदोन्नति के आधार पर पद भरे जाएंगे।

अभी तक चुतर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए जेओएआइटी बनने के लिए इस तरह का प्रविधान नहीं था। चतुर्थ श्रेणी से पदोन्नति के लिए निर्धारित परीक्षा पास करने के लिए पांच वर्ष का कार्यकाल निर्धारित किया गया है।

ऐसे में बीस प्रतिशत पदों को निर्धारित किया गया है। इसके लिए जमा दो पास होना अनिवार्य है। जबकि पहले से जेओएआइटी के लिए अन्य निर्धारित नियम लागू रहेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...