पहले फेसबुक पर दोस्त बनकर जीता युवती का भरोसा, फिर कर दी ये गंदी हरकत

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा जिले में एक युवती को फेसबुक पर दोस्त बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पुलिस थाना चुवाड़ी में दी शिकायत में 29 वर्षीय युवती ने बताया कि कुछ साल पहले फेसबुक पर उसकी दोस्ती अमित नाम के एक युवक के साथ हुई। इस दौरान दोनों में बातचीत होती रही और युवक ने उसका भरोसा जीत लिया।

इसके बाद उसने वीडियो कॉल के दौरान उसकी कुछ आपत्तिजनक फोटो ले लीं। आरोपी पीड़िता को शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहने लगा तथा पैसों की भी मांग करने लगा। युवती के ऐसा न करने पर आरोपी ने एक और फेसबुक अकाऊंट बनाकर उसकी तस्वीरों को वायरल कर दिया।

युवक बार-बार उसे तंग करने लगा तथा धमकाता रहा। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस थाना चुवाड़ी में मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...