पुराना कांगड़ा को पंचायत का दर्जा देने की मांग

--Advertisement--

Image

टैक्स से छुटकारा पाने के लिए लोगों ने विधायक पवन काजल से लगाई गुहार

कांगड़ा – राजीव जसवाल

मंगलवार देर शाम कांगड़ा के लाइब्रेरी मैदान में पुराना कांगड़ा के लोगों द्वारा पिछले दिनों नगर परिषद द्वारा बढ़ाए गए टैक्स से छुटकारा पाने के लिए मंगलवार को एक बैठक का आयोजन शहर की लाइब्रेरी में किया गया जिसमें कांगड़ा के विधायक पवन काजल को बतौर मुख्य अतिथि बुलाया गया।

बैठक में पुराना कांगड़ा की तरफ से रिटायर प्रिंसिपल रमेश शर्मा ने विधायक के समक्ष मांग रखी कि पुराना कांगड़ा को एक तो टैक्स से छुटकारा दिलवाने और जल शक्ति विभाग का जो नया कार्यालय कांगड़ा में खुलने वाला है उसे पुराना कांगड़ा में खोलकर लोगों के साथ हो रही अनदेखी को भी समाप्त करें। वह पुराना कांगड़ा को पंचायत का दर्जा दिलवाए

कांगड़ा के लोगों ने विधायक के समक्ष मांग रखी कि जिस तरह से पुराना कांगड़ा के साथ अनदेखी हो रही है उसके बाद उनका यहां जीना दुर्लभ हो गया। उन्होंने कहा कि कहने को तो शहर का एक तिहाई हिस्सा पुराना कांगड़ा को माना जाता है लेकिन अगर विकास की बात करें तो यहां विकास के नाम पर केवल यहां के लोगों से मजाक किया जाता है।

उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक नगरी का धीरे-धीरे नाम मिटता जा रहा है इसलिए वह उनसे मांग करते हैं कि पुराना कांगड़ा को पंचायत का दर्जा दे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...