
कोटला – स्वयम
तहसील ज्वाली की पंचायत भाली के गांव कोहला निवासी सरन दास का भारी बारिश से भूस्खलन की चपेटे में आने से रिहायशी मकान का एक कमरा गिर गया है और गौशाला भी ध्वस्त हो गई है। इसके साथ ही साथ लगते घरों को भी खतरा पैदा हो गया है।
पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा ने प्रेस वार्ता में कहा कि सरन दास मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है और अब इस अचानक आई आपदा से सरन दास के परिवार का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
सरन दास की दयनीय परिवारिक हालातों को देखते हुए रुपए 5000/ हजार सहायता राशि अपनी ओर से दी है और सरकार एवं साधन संपन्न, समाजसेवियों से भी अनुरोध किया जाता है कि गरीब सरन दास का इस आपदा से हुए नुकसान की भरपाई केलिए अपने हाथ बढ़ाने की पहल करें ताकि सरन दास का परिवार पुनः स्थापित हो सके।
