पर्यटकों से भरी ट्रेंपो ट्रैवलर खाई में गिरी, 7 की मौत, 10 घायल

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

हिमाचल के कुल्लू जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में 7 पर्यटकों की मौत हो गई. वहीं 10 लोग घायल हो गए. हादसा औट लुहरी नेशनल हाईवे 305 में घियागी के पास हुआ. जहां पर्यटकों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

गाड़ी में सवार डेढ़ दर्जन पर्यटकों में से 7 की मौत 10 लोग घायल हो गए हैं. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है.

कुल्लू के एसपी गुरदेव सिंह ने बताया कि कुल्लू में बंजार घाटी के घियागी इलाके में एनएच-305 पर कल रात 8:30 बजे एक पर्यटक वाहन के चट्टान से गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए. 5 घायलों को जोनल अस्पताल, कुल्लू में स्थानांतरित कर दिया गया है और 5 का इलाज बंजार में एक अस्पताल में चल रहा है.

वहीं विधायक बंजार सुरेंद्र शौरी ने भी स्थानीय लोगों से घायलों को रेस्क्यू करने का आग्रह किया था. जिसको लेकर विधायक सुंदर छोरी ने सोशल मीडिया पर वीडियो मैसेज के माध्यम से घटना की जानकारी लोगों से शेयर की थी.

एसपी कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने बताया था कि घियागी में टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हुई है. उन्होंने कहा कि पुलिस की टीम व स्थानीय लोग घटनास्थल पर रेस्क्यू कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि फिलहाल पांच शवों को पुलिस ने कब्जे में लिया है और आठ घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है.

उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर पुलिस की टीम छानबीन कर रही है मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए बंजारा अस्पताल पहुंचाया जाएगा.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...