प्रेमिका के पुराने आशिक की चलती गाड़ी में पिटाई, खाकी तक पहुंचा जख्मी

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

कुल्लू जनपद में एक व्यक्ति द्वारा प्रेमिका के पुराने आशिक की गाड़ी में घुमाकर पिटाई का मामला सामने आया है। जानकारी ये भी है कि व्यक्ति अपने दोस्त के साथ मिलकर प्रेमिका के पुराने आशिक को भुंतर शहर में घुमाता रहा, इसी दौरान उसे गाड़ी में पीटता भी रहा।

पुलिस के अनुसार भुंतर थाना में खोखन क्षेत्र के अजयंत ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी दोस्ती मोहाली की एक लड़की के साथ पिछले 7 सालों से थी, लेकिन अब उसने कुल्लू के मृगेंद्र से दोस्ती कर ली है। मृगेंद्र ने उसे फोन कर फोरेस्ट चौक भुंतर बुलाया और जबरदस्ती गाड़ी के अंदर बैठा दिया। उसका दोस्त गाड़ी चला रहा था।
शिकायत में बताया कि मृगेंद्र ने दोस्त को गाड़ी भगाने को कहा, साथ ही उसकी पिटाई करता रहा। पुलिस को दी शिकायत में अजयंत ने कहा है कि मृगेन्द्र उसे मुक्कों व बेल्ट से पीटकर कर बड़ा भुईन फोरलेन सड़क, छरोड़ नाला शनि मंदिर भुंतर तक मारता हुआ लाया।
शनि मंदिर से गाड़ी मोड़ कर इसे फिर फोरलेन तक मारपीट करता हुआ लाया। इसके बाद गाड़ी में रखे एक कवर के अंदर बड़े छुरा (चाकू) से जान से मारने की धमकी दी। बाद में जैसे-तैसे जान बचाने में कामयाब रहा। मारपीट की वजह से नाक, कान, गर्दन व शरीर में कई जगह चोटें पहुंची है।
उधर, पुलिस ने अजयंत की शिकायत पर घटना को अंजाम देने वाले व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 365, 342, 323, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले व्यक्तियों को पूछताछ के लिए तलब किया है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...