पहाड़ी का मलवा गिरने से गौशाला धराशायी, कच्चे मकान का भी एक हिस्सा गिरा

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयम

उप तहसील कोटला के अंतर्गत ग्राम पंचायत भाली के वार्ड 9 के गाँव कोहला में पिछले तीन दिनों से जारी रिमझिम बारिश के कारण पहाड़ी का मलबा स्थानीय निवासी सरन दास उर्फ वदानु के कच्चे मकान के पास गौशाला को तोडते हुए मकान में घुस गया।

सरन दास ने बताया कि पिछले सप्ताह रात को हम अपने घर में खाना खाने के बाद सोए थे तो पहाड़ी के दरकने की आवाज आने लगी तो हम बच्चों के साथ घर के बाहर निकले तो देखा कि पहाड़ी का सारा मलबा घर के पास गौशाला की दीवार के पास अटका हुआ है और अब रविवार सुबह को यह मलबा गौशाला को ढहाते हुए मकान के अंदर घुस गया। ।

सरन दास गरीब परिवार से संबंध रखता है और दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है और 3 बच्चे हैं जोकि स्कूल में पढ़ते है।

पंचायत उप प्रधान मुंशी राम ने मौका किया और प्रशासन से मांग की है कि इस गरीब परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाए। उन्होंने कहा कि पहाड़ी दरकने से लगभग और 5 मकानों को खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने आपदा प्रबंधन कमेटी से इन परिवारों को आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...