जान जोखिम में डालकर नाला पार कर रहे स्कूली बच्चे

--Advertisement--

Image

रिकांगपिओ, 25 सितंबर – एस पी क्यूलो मथास

किन्नौर के यूला  पंचायत के रुनंग गांव में बच्चे जान जोखिम में डाल स्कूल जाने को मजबूर है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में  नाले में जल स्तर अधिक बढ़ जाता है जिस कारण उनके लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। बच्चों के लिए यह नाला पार करना किसी जोखिम से कम नहीं है।

ग्रामीणों  का कहना है कि कई बार इस बाबत विभाग व प्रशासन को अवगत करवाया गया है लेकिन अभी तक समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया। शासन-प्रशासन कोई सुध नहीं ले रहा है।
मौके से सामने आई वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चे जूतों को हाथ में लेकर नाले को पार कर रहे हैं। एक छोटी सी गलती बच्चों की जान पर भारी पड़ सकती है।
ग्रामीणों ने प्रशासन व सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द यहां पर पुल का निर्माण किया जाए, ताकि बच्चों को स्कूल तक पहुंचने में कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...