
देहरा – आशीष कुमार
जिला कागड़ा के देहरा विधानसभा के अंतर्गत में आज सुबह एक दर्दनाक मामला रिपोर्ट किया गया है। डाडासीबा तहसील के तहत पंचायत कनोल में रविवार सुबह अचानक 48 वर्षीय महिला ने खुद को आग लगा ली। आग से झुलसी महिला को उपचार हेतु टांडा मेडिकल कालेज अस्पताल में रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। आत्महत्या के प्रयास के पीछे क्या वजह है पुलिस पड़ताल कर रही है।
जानकारी के अनुसार रानो देवी उम्र 48 वर्ष पत्नी सुरेश कुमार पंचायत कनोल की निवासी आग से झुलस गई। महिला के पति सुरेश कुमार ने बताया रविवार सुबह ही रानो देवी ने चाय बना कर दी, उसके तुरंत बाद रानो देवी वहां कमरे के अंदर चली गई और इतने में हमने आग की लपटें निकलती देखीं और चिल्लाने की आवाज सुनाई दी तो सभी कमरे की तरफ गए। लेकिन कमरा अंदर से बंद था बड़ी मुश्किल से कमरा खोला रानो देवी आग की लपटों की चपेट में थी।
बड़ी मुश्किल से आग को बुझाया और 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल हॉस्पिटल डाडासीबा पहुंचाया गया। सिविल अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया। लेकिन उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे उपचार के लिए टांडा मेडिकल कालेज कांगड़ा रेफर किया गया।
राणो देवी ने खुद को आग के हवाले क्यों किया यह पुलिस के लिए जांच का विषय है। पति की बात माने तो महिला कुछ दिनों से लगातार मानसिक तौर से परेशान चल रही थी उक्त महिला के तीन बच्चे हैं। एक लड़का व दो लड़कियों की शादी हो चुकी है। महिला आंगनबाड़ी में हेल्पर के पद पर कार्यरत है और पंचायत कनोल में ही अपनी सेवाएं दे रही है।
उधर, पंचायत उप प्रधान रघुबीर सिंह कनोल ने बताया कि यह परिवार गरीब है। डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
डीएसपी देहरा विशाल वर्मा के बोल
डीएसपी देहरा विशाल वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया महिला को टांडा रेफर किया गया है। मामले की जाँच की जा रही है ।
