महिला ने खाकी पर लगाए 75 हजार के गबन के आरोप, 3 पर मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

कुल्लू, 25 सितंबर – आदित्य 

जिला के तीन पुलिसकर्मियों पर एक महिला ने पैसे गबन करने के आरोप लगाए है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार इस मामले में तीन पुलिसकर्मियों को नामजद कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक महिला ने आरोप लगाए है कि नशा बरामदगी करने पुलिसकर्मी उसके घर गए थे। इस दौरान पुलिस ने महिला के रिश्तेदार को चरस के साथ गिरफ्तार किया और महिला के घर से पैसे भी बरामद किए गए। महिला मंडी जिला की कटोघ की निवासी है जो वर्तमान में मनाली के बाँहग में रहती है।
महिला ने शिकायत में कहा है कि तलाशी के दौरान अलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपए भी पुलिस ले गई। हालांकि बाद में 75,000 हज़ार रुपए लौटा दिए, लेकिन पुलिसकर्मियों ने बाकी पैसे वापस नहीं लौटाए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी छानबीन शुरू कर दी।
एएसपी सागर चंद्र ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले में जांच जारी है। 3 पुलिसकर्मियों को नामजद कर दिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 384, 120 बी और पीएस (PS) एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...