जमा दो की परीक्षा में इतिहास के पेपर में गलत प्रश्न पर बच्चों को मिले ग्रेस – अभिभावक

--Advertisement--

Image

घुमारवीं – पवन चंदेल 

हाल ही में प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित + 2 टर्म-1 इतिहास के पेपर में कुछ गलतियों के कारण बच्चों को खासी परेशानी से गुजरना पड़ा है ।

बच्चों के अभिभावकों ने उपरोक्त आशय से संबंधित प्रदेश शिक्षा बोर्ड सचिव को लिखे पत्र की प्रतियां दिखाते हुए कहा कि इतिहास के प्रश्न पत्र में त्रुटियां है जो सितंबर 21 को आयोजित किया गया था ।

बच्चों के अभिभावक सुखवंत सिंह, परमजीत सिंह, पवेळ कुमार आदि ने बताया कि इतिहास के प्रश्न पत्र सीरीज बी की प्रश्न संख्या 8 व प्रश्न पत्र की सीरीज सी की प्रश्न संख्या 13 में त्रुटि पाई गई है। हिंदी में प्रश्न संख्या 8 में रैय्यत की जगह रायत लिखा गया था। वह सीरीज सी में प्रश्न संख्या 13 सलेबस से ही बाहर का था ।

बच्चों के अभिभावकों ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रश्नों से जहां बच्चों को मानसिक तनाव से गुजरना पड़ा वहीं उनके भविष्य पर भी इसका विपरीत असर पड़ सकता है तथा बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उपरोक्त प्रश्नों के लिए ग्रेस मार्क्स दिए जाएं ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...