स्वीप कार्यक्रम के तहत अधिकारियों ने दूरस्थ क्षेत्रों में पैदल चल कर लोगों को समझाया वोट का महत्व

--Advertisement--

Image

नूरपुर 23 सितंबर – देवांश राजपूत 

स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत 12 से 24 सितंबर तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज शुक्रवार को बूथ लेवल अधिकारियों ने विधानसभा क्षेत्र के दुरस्त क्षेत्रों में पैदल चल कर मतदाताओं को उनके वोट का महत्व समझाया।

निर्वाचन अधिकारी (एसडीएम) अनिल भारद्वाज ने बताया कि निर्वाचन कार्य में तैनात अधिकारियों ने आज छोटी धार, कलांगण, धार कोठा, समलेट तथा डमोह में लोगों को वोट का महत्व समझाने के साथ ईवीएम के द्वारा वोट डालने की सम्पूर्ण प्रक्रिया समझाई।

उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा बूथ लेवल अधिकारियों के माध्यम से हर मतदाता को शत प्रतिशत मतदान के प्रति जागरूक करने के प्रयास किये जा रहे हैं ताकि लोकतंत्र के महापर्व में सभी की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...