रेत से भरा टिप्पर पलटा 2 की मौत, चालक घायल

--Advertisement--

Image

चुराह – अनिल कुमार

जिला चंबा की सरपीली सड़कों पर हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं।  जिला के सनवाल में एक टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरा।

जिसमें सवार 3 लोगों में से दो की मौके पर मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज सिविल हॉस्पिटल तीसा में चल रहा है।

जैसे ही लोगों ने टिप्पर के गिरने की आवाज सुनी तो मौके पर पहुंच गए तथा राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। जानकारी अनुसार एक टिप्पर HP 73 -3088 रेत लेकर सनवाल की तरफ जा रहा था।

बताया जा रहा है कि सड़क के किनारे लगा डंगा भरभरा कर टूटने के कारण ये हादसा हुआ है। जिससे टिपर सड़क से करीब 300 मीटर नीचे नाले में जा गिरा।

हादसे में मृतकों की पहचान धर्म सिंह पुत्र हस्तु गांव देहग्रा तहसील चुराह व परसराम पुत्र नौरंग गांव सेरी तहसील चुराह जिला चंबा के रूप में हुई है जबकि घायल की पहचान रामलाल पुत्र शिवदयाल गांव कुंवारवी के रूप में हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही शासन और प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आगाज ऐसा है, तो अंजाम कैसा होगा, मानसून में अब तक 11 लोगों की मौत, 12 जख्मी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में मानसून की बारिश...

₹12 हजार वेतन…₹5 हजार रिकवरी! टिकट चेकिंग के दौरान HRTC परिचालक का छलका दर्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के एक परिचालक...