Suicide: पति-पत्नी ने जहरीला पदार्थ निगलकर दी जान, एक साल पहले हुई थी शादी

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के उपमंडल भोरंज के अंतर्गत बेहड़वीं गांव में पति-पत्नी ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली है। मृतक प्रीति पत्नी विनोद कुमार व विनोद कुमार पुत्र विक्रम सिंह गांव बेहड़वीं डाकघर सुलखान तहसील भोरंज जिला हमीरपुर के रहने वाले थे।

विनोद कुमार राज्य बिजली बोर्ड में टीमेट के पद पर सेवारत था। विनोद और प्रीति की शादी को अभी करीब एक साल हुआ था। दोनों ने रात को किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उनकी तबयीत बिगड़ गई। परिजनों को जब दोनों के जहरीला पदार्थ निगलने की बात का पता चला तो वे उन्हें सिविल अस्पताल भोरंज ले गए।

यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया। हमीरपुर मेडिकल कालेज में उनकी नाजुक हालत को देखकर बेहतर उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। जहां गुरुवार देर रात दोनों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

पुलिस ने पति-पत्नी के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

मामले की पुष्टि भोरंज थाना प्रभारी सुरम सिंह ने की है। उन्होंने कहा कि दोनों ने किस कारण आत्महत्या की इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...