टूटीकंडी बाईपास पर लैंडस्लाइड, मलबे में गाड़ियां दबने की आशंका…

--Advertisement--

Image

शिमला, 23 सितंबर – नितिश पठानियां

राजधानी शिमला के रामनगर उपनगर में सुबह 3 बजे नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड होने का समाचार है। लैंडस्लाइड की वजह से टूटीकंडी बाईपास पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा है। भूस्खलन में सड़क किनारे खड़ी दो से तीन गाड़ियों के भी दबे होने की आशंका है।

जानकारी के मुताबिक रामनगर उपनगर में सुबह करीब 3 बजे नेशनल हाईवे पर भारी भूस्खलन हो गया। वहीं लैंडस्लाइड की वजह से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। आशंका ये भी जताई जा रही है कि पहाड़ी से आए मलबे की चपेट में सड़क किनारे खड़ी दो-तीन गाड़ियां भी आ गई है।

वहीं मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद है। फिलहाल एक तरफा आवाजाही के लिए ट्रैफिक खोला गया है। भारी बरसात के चलते प्रदेश में भूस्खलन का सिलसिला जारी है, जिसके चलते दर्जनों भवन अभी तक खतरे की जद में हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...