हिमाचल: गर्भवती महिला को गंभीर हालत में अस्‍पताल से टांडा कर दिया रेफर, 108 एंबुलेंस में हुई सफल डिलीवरी

--Advertisement--

Image

देहरा – शिव गुलेरिया

हिमाचल प्रदेश जिला कांगड़ा में 108 एंबुलेंस सेवा गर्भवती महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रही है। देर रात डाडासीबा में जब बिहार की 29 वर्षीय प्रवासी महिला ने आपातकालीन गाड़ी 108 में एक साथ दो स्वस्थ बच्‍चे को जन्म दिया।

जानकारी के अनुसार गांव बढल ठोर की गर्भवती प्रवासी महिला नीलम कुमारी (29) पत्नी इंद्रजीत यह परिवार बिहार का है। पंचायत बढल ठोर में मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालने वाली उक्त प्रवासी महिला नीलम को जब अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई, तो परिवार के सदस्य ने तुरंत 108 को काल कर एंबुलेंस को बुलाया।

सूचना मिलते ही तुरंत सिविल अस्पताल डाडासीबा की 108 एंबुलेंस का पायलट सुदर्शन कुमार व इमरजेंसीं मेडिकल टेक्‍नीशियन (ईएमटी) अंकुश कुमार बढलठोर पहुंचे और गर्भवती महिला को लेकर सिविल अस्‍पताल डाडासीबा पहुंचाया गया।

सिविल अस्‍पताल में महिला की नाजुक हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज टांडा के लिए रेफर किया गया। अस्पताल ले जाते समय महिला की तबीयत और खराब होने लगी। महिला की हालत देख एंबुलेस में तैनात इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन अंकुश कुमार और पायलट सुदर्शन कुमार ने गांव ढलियारा के पास एंबुलेंस रोककर महिला का एंबुलेंस के अंदर ही सफल प्रसव करवाया। महिला ने एक स्वस्थ लड़के को जन्म दिया।

लिहाजा उसके बाद उक्त प्रवासी महिला को नजदीक सिविल अस्‍पताल देहरा पहुंचाया गया, वहां पर महिला का डाक्टरों ने उपचार के दौरान दूसरे लड़के का प्रसव करवाया। महिला ने दो जुड़वां लड़कों को जन्म दिया। महिला को देहरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

खबर की पुष्टि करते हुए ईएमटी अंकुश कुमार ने बताया महिला ने दो जुड़वा लड़कों को जन्म दिया और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...