ट्यूशन से लौटती छात्रा से छात्र ने किया दुष्‍कर्म, एक ही स्‍कूल में पढ़ते हैं दोनों नाबालिग

--Advertisement--

Image

चिंतपूर्णी – आशीष कुमार

पुलिस थाना चिंतपूर्णी के तहत एक नाबालिग लड़की से नाबालिग लड़के ने दुष्‍कर्म कर दिया। मंगलवार देर रात को चिंतपूर्णी थाना पोस्को एक्ट के अधीन मामला दर्ज हुआ है। नाबालिग लड़की के स्‍वजनों ने एक नाबालिग लड़के पर उनकी लड़की के साथ दुष्‍कर्म करने का आरोप लगाया है।

वहीं पुलिस द्वारा पोस्को एक्ट के अधीन मामला दर्ज कर लिया गया है। सूचना के अनुसार भरवाईं के साथ लगते एक क्षेत्र की नाबालिग लड़की के माता-पिता मंगलवार शाम को अपनी बेटी के साथ चिंतपूर्णी थाने में पहुंचे। उन्होंने थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

उन्होंने शिकायत में बताया कि उनकी बेटी शाम को ट्यूशन पढ़ कर घर जा रही थी तो उसके गांव का ही एक लड़का बहला फुसलाकर उसे एक पशुशाला में ले गया। जहां उसके साथ उस लड़के ने गलत काम किया। बताया जा रहा है लडका और लड़की दोनों क्षेत्र के एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। दोनों अभी नाबालिग हैं।

मामले की पुष्टि एसडीपीओ अम्‍ब वसुधा सूद ने की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने लड़की व लड़के दोनों का मेडिकल  करवा लिया है। पुलिस लड़के के खिलाफ पोस्को एक्ट के अधीन मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब हर एंगल से जांच कर रही है। तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...