हमले के आरोपित पर कार्रवाई न करने पर गगल थाना प्रभारी हटाए, कल्‍याण सिंह नए SHO नियुक्‍त

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

रच्छियालु के युवक पर जानलेवा हमला होने के बाद भी आरोपित के खिलाफ समय पर कार्रवाई न करने पर पुलिस थाना गगल के प्रभारी पुष्प राज को हटा दिया है। उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया है।अब पुलिस लाइन से कल्याण सिंह को थाने का प्रभारी बनाया है।

डीएसपी कांगड़ा मदन धीमान की अनुशंसा पर पुलिस अधीक्षक ने नए थाना प्रभारी के आर्डर जारी किए हैं। सोमवार को कल्याण सिंह ने प्रभार भी संभाल लिया। आठ सितंबर को रच्छियालु के युवक सचिन ने गांव के ही रोहित पर जानलेवा हमला किया था। इससे रोहित घायल हो गया है और उसे टांडा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

घटना के बाद भी गगल पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की तो 10 सितंबर को पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने गगल थाने का घेराव किया था और स्टाफ को बदलने की मांग उठाई थी।

गगल पंचायत की प्रधान रेणु पठानिया ने आरोप लगाया था कि दो से तीन बार पुलिस को लिखित में पत्र देकर नशे पर लगाम लगाने को कहा था पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी का परिणाम था कि आरोपित सचिन ने रोहित पर जानलेवा हमला किया।

ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए डीएसपी कांगड़ा मदन धीमान खुद गगल पहुंचे थे और ग्रामीणों को शांत करवाकर आरोपित को गिरफ्तार किया था।

गगल थाने में तैनात एसएचओ कल्याण सिंह ने बताया उनकी प्राथमिकता यातायात जाम की समस्या को दूर करने के साथ-साथ नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसना होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...