सोलन में अनार की पेटियों में मिली 500 व 200 रुपये के नोटों की कतरन, फारेंसिक लैब में होगी जांच

--Advertisement--

Image

सोलन – जीवन वर्मा

सोलन शहर के सपरून में सोमवार को अनार की पेटियों में 500 व 200 रुपये के नोटों की कटिंग मिलने के बाद फल विक्रेता हैरान रह गए। सुबह फल विक्रेताओं ने दुकानों में फल-सब्जियां सजाना शुरू कीं तो नोटों की कटिंग निकलने लगीं।

पांच फल विक्रेताओं के पास कटिंग निकलने के बाद चर्चा का विषय बन गया कि अनार की पेटी में आखिर ये कहां से आईं। सूचना मिलने के बाद दोपहर 12 बजे पुलिस भी मौके पर पहुंची व नोटों की कटिंग को कब्जे में लिया। यह अनार सब्जी मंडी में कहां से आए, इसकी जांच की जा रही है।

फारेंसिक जांच भी की जाएगी, ताकि पता चल सके कि तार कहीं नकली नोट छापने वाले गिरोह से तो नहीं जुड़े हैं। फल विक्रेताओं का कहना है कि अभी कुल्लू से अनार चंडीगढ़ मंडी भेजा जाता है, वहीं से सोलन आता है। फल विक्रेता रमेश व बशाम ने कहा कि आमतौर पर पुरानी अखारों से पेटी की पैकिंग की जाती है।

इससे पहले पंजाब और हरियाणा में भी हिमाचल से गए अनार की पेटियों में यह कतरन मिली है। अभी उन मामलों की भी जांच चल रही है। अब हिमाचल के साेलन में भी यह कतरन मिली है।

डीएसपी सोलन संतोष कुमार ने कहा पुलिस मौके पर गई थी व कारोबारियों से पूछताछ की गई है। पुलिस ने नोटों की कटिंग को सील कर लिया है व जांच के लिए फारेंसिक लैब भेजी जाएंगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...