
कोटला – स्वयम
अनुसूचित जनजाति मोर्चा का सम्मेलन कोटला में आयोजित हुआ जिसमें कांगड़ा-चंबा के सांसद किशन कपूर ने मुख्यतौर पर शिरकत की। सांसद किशन कपूर का कोटला में पहुंचने पर बैंड बाजों के साथ स्वागत किया गया। विधायक अर्जुन सिंह ने सांसद किशन कपूर को हिमाचली टोपी एवं शाल पहनाकर सम्मानित किया।
इस मौके पर विधायक अर्जुन ठाकुर ने कहा कि कोटला बेल्ट के लिए 40 करोड़ की लागत से पेयजल स्कीम शुरू हुई है। भाली पंचायत में चीचड़ गांव के लिए एक करोड़ का पुल बनाया गया है। और सबसे पहले शिक्षा खंड का कार्यालय भी कोटला में खुला है।
विधायक अर्जुन ठाकुर ने अनुसूचित जाति के भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए अपने विधायक निधि से दिए। और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को 11 हजार रुपये दिए। इस अवसर पर सांसद किशन कपूर ने पहाड़ी भाषा में संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि वर्ष 1967 में अनुसूचित जनजाति का एक प्रतिनिधिमंडल तत्कालीन मुख्यमंत्री यशवंत सिंह परमार से धर्मशाला में मिला था और अपने लिए टिकट की मांग रखी थी लेकिन अनदेखी की गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अनुसूचित जनजाति का बहुमत है।
उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजाति का भाजपा ने पूरा ख्याल रखा है तथा हमेशा ही अनुसूचित जनजाति को तबज्जो दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो अभियान चलाया गया है लेकिन भारत को जोड़ने से पहले कांग्रेसी खुद को जोड़ें। उन्होंने कहा कि भारत एकजुट है तथा उसको तोड़ने की किसी में हिम्मत नहीं है।
उन्होंने कहा कि भारत को जोड़ने की चिंता छोड़कर कांग्रेसी स्वयं को जोड़ें। उन्होंने कहा देश-प्रदेश में कांग्रेस ताश के पत्तों की भांति बिखर रही है। कांग्रेस के आला नेता कांग्रेस को छोड़ चुके हैं। हर राज्य से कांग्रेस का सूपड़ा साफ हुआ है तथा हिमाचल प्रदेश में आने वाले चुनाव में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर जिला परिषद सदस्य नर्मदा ठाकुर, प्रदीप शर्मा, उत्तम धीमान, योगराज मेहरा, विशाल चौहान ,अमित शर्मा, जीतराम शर्मा ,पूर्व प्रधान मुंशीराम ,राकेश बाजवा, कोटला प्रधान रीता देवी ,उप प्रधान मंगल सिंह, कमलेश शर्मा, पूर्व प्रधान सतीश कुमार ,शालू देवी ,रचना देवी, रणजीत सिंह, जोगिंदर सिंह, प्रहलाद शर्मा , केवल जरियाल आदि भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
