BREAKING NEWS: NH-205 पर HRTC बस व ट्रक के बीच टक्कर, चालक-परिचालक सहित आधा दर्जन लोग घायल

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, 11 सितंबर – – सुभाष चंदेल

चंडीगढ़-मनाली एनएच-205 पर जामली व गम्भरपुल के बीच एक एचआरटीसी बस व ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब आधा दर्जन सवारियां घायल हुई है, जिन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसमें बस का चालक वासुदेव व परिचालक अरुण सिंह भी शामिल है।

मिली जानकारी के मुताबिक हादसा रविवार सुबह करीब 6 बजे पेश आया। दिल्ली से मनाली जा रही एचआरटीसी बस व कुल्लू से दिल्ली की ओर आ रहे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर में बस हाईवे किनारे पेड़ से जा टकराई।
हादसे में चालक परिचालक सहित करीब आधा दर्जन सवारियां घायल हुई है। सभी को क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। चालक के पिता बाबूराम ने बताया कि बेटे के छाती व सिर पर चोटे आई है।  वहीं अन्य लोग भी इस हादसे में घायल हुए है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात की टूटी टांग, पिता ने लगाए लापरवाही के आरोप

हिमाचल प्रदेश के एक क्षेत्रीय अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी...

हिमाचल पुलिस को सलाम! भारी बर्फबारी में फंसे पर्यटकों के लिए देवदूत बनी पुलिस, 100 वाहन निकाले

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी के कारण...