हिमाचल में चंडीगढ़ के व्यापारी से Without Bill पकड़े 26 किलो चांदी के आभूषण

--Advertisement--

Image

सुंदरनगर – डॉली चौहान

राज्य आबकारी एवं कराधान विभाग ने सुंदरनगर के भोजपुर बाजार में अवैध तरीके से बिना बिल लाए गए 26 किलो 300 ग्राम चांदी के गहने बरामद किए हैं। करीब 13 लाख 30 हजार की कीमत के इन गहनों को चंडीगढ़ का एक व्यापारी सुंदरनगर के भोजपुर बाजार के एक सुनार को बेचने के लिए लाया था।

वहीं विभाग ने कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ के व्यापारी से 80 हजार जुर्माना वसूला है। मामले की पुष्टि करते हुए राज्य आबकारी एवं कराधान विभाग के आयुक्त मनोज डोगरा ने बताया कि विभाग की टीम सहायक आयुक्त प्रवीण ठाकुर, हंसराज वर्मा, सुरेंद्र कुमार और स्वराज ठाकुर के साथ दौरे पर थी।

इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि चंडीगढ़ का एक व्यापारी अवैध तरीके से बिना किसी बिल के चांदी के आभूषण बेचने के लिए सुंदरनगर के भोजपुर बाजार पहुंचा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके पर व्यापारी को चांदी के आभूषणों संग दबोचा।

जांच के दौरान व्यापारी टीम को लाए चांदी के आभूषणों संबंधी कोई बिल नहीं दिखा पाया। जिस पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने व्यापारी से मौके पर 80 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात की टूटी टांग, पिता ने लगाए लापरवाही के आरोप

हिमाचल प्रदेश के एक क्षेत्रीय अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी...

हिमाचल पुलिस को सलाम! भारी बर्फबारी में फंसे पर्यटकों के लिए देवदूत बनी पुलिस, 100 वाहन निकाले

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी के कारण...