प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालात बदतर, जयराम सरकार के कार्यकाल में महिला अपराध बढ़ेः सौरव चौहान

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

कांग्रेस ने हिमाचल में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराधों पर चिंता चताई है। कांग्रेस प्रवक्ता सौरव चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालात बदतर है और जयराम सरकार के कार्यकाल में हिमाचल में महिला अपराध बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि क्राइम रिकार्ड ब्यूरो की रिपोर्ट से हिमाचल में महिला अपराध की स्थिति का पता चलता है।

रिपोर्ट में साफ है कि बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले में हिमाचल तीसरे स्थान पर है जो कि चिंता का विषय है। क्राइम रिकार्ड ब्यूरो की साल 2021 की रिपोर्ट में बताया गया है कि 6 वर्ष और इससे भी कम उम्र की बच्चियों से दुष्कर्म के मामलों में देवभूमि हिमाचल, आंध्रप्रदेश और राजस्थान के बाद तीसरे नंबर पर  पहुंच गया है।

2021 में प्रदेश में 6 साल व उससे कम उम्र की बच्चियों से बलात्कार के दस मामले दर्ज किए गए, जबकि इस आयु वर्ग की बच्चियों के साथ दुष्कर्म के राजस्थान में 18 और आंध्र प्रदेश में 17 मामले दर्ज हुए हैं। यही नहीं रिपोर्ट में बताया गया है कि 2021 में 6-12 वर्ष की उम्र की 21 बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए हैं जबकि, राजस्थान में 64 और आंध्र प्रदेश में 50 मामले दर्ज किए गए।

यहां भी देश में हिमाचल तीसरे नंबर पहुंच गया है। इसी तरह 12 से 16 साल की 93 बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए और 16-18 वर्ष की भी 93 ही नाबालिगों के साथ दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए है। प्रदेश में 2021 में बलात्कार के 360 मामले दर्ज किए गए हैं।

सौरव चौहान ने कहा कि जयराम सरकार के समय में हिमाचल में अपराध तेजी से बढ़े हैं और महिलाएं भी हिमाचल असुरक्षित है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...