अवैध खनन के खिलाफ ऊना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोडेड 3 टिप्पर जब्त

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

अवैध खनन के खिलाफ चल रही पुलिस की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पंजाब से आए 3 बड़े टिप्पर (घोड़े) जब्त करने में सफलता हासिल की है. हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर एक टिप्पर का चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया.

जब्त किए गए तीनों वाहनों में 78, 78 और 85 मीट्रिक टन रेत लोड पाया गया. अवैध खनन के इन मामलों में पंजाब के लोगों की संलिप्तता दिनों दिन बढ़ती जा रही है. वहीं पुलिस अधिकारीयों ने दावा किया कि जिला ऊना में अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई अम्ल में लाइ जाएगी.

अवैध खनन के खिलाफ चल रही कार्रवाई में ऊना पुलिस ने ताजा मामले में पंजाब के बड़े टिप्परों (घोड़े) को जब्त करने में सफलता हासिल की है. गौरतलब है कि जिला प्रशासन द्वारा बरसात के मौसम को देखते हुए जहां खनन गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है.

वहीं, खनन सामग्री ढोने में इस तरह वाहनों के प्रयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा रखा है, लेकिन इसके बावजूद पंजाब से आने वाले वाहन चालक रात के अंधेरे का फायदा उठाकर जिला से अवैध तरीके से रेत और बजरी का खनन कर पंजाब ले जा रहे हैं.

इन परिस्थितियों में पुलिस द्वारा विशेष चौकसी बरती जा रही है

जिला के सीमांत कस्बा मैहतपुर में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पंजाब की तरफ जा रहे 3 बड़े टिप्पर जांच के लिए रोके. जांच करने पर इन वाहन चालकों के पास वाहनों का कोई भी दस्तावेज मौजूद नहीं था. जबकि इन बड़े टिप्परों में रेत ओवरलोड की गई थी.

पुलिस टीम ने इन वाहनों को फौरन इंपाउंड कर लिया. वाहनों को भार तोलने के लिए जब पुलिस द्वारा लेकर जाया जा रहा था, इसी दौरान एक टिप्पर चालक अपने वाहन को लेकर पंजाब की तरफ फरार होने में कामयाब रहा, जबकि पकड़े गए तीनों टिप्परों के चालक भी मौका से फरार हो गए.

डीएसपी अंकित शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस अवैध खनन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में ला रही है.

जिले में 15 जुलाई से लेकर 23 सितंबर तक खनन की हर प्रकार की गतिविधियों पर प्रतिबंध लागू किया गया है. इन परिस्थितियों में पुलिस द्वारा विशेष चौकसी बरती जा रही है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...