नेरचौक किरतपुर फोर लाइन की दूसरी सबसे बड़ी टनल के दोनों छोर जुडे

--Advertisement--

Image

बिलासपुर 1 सितंबर – सुभाष चंदेल

घुमारवीं उपमंडल की मल्यावर पंचायत में बन रही नेरचौक किरतपुर फोर लाइन की दूसरी सबसे बड़ी टनल के दोनों छोर 7 साल बाद जुड गए है। जिसका एसडीएम घुमारवीं राजीव ठाकुर ने रिमोट बटन दबाकर ब्रेक थ्ररू किया ।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि नेरचौक किरतपुर फोरलेन की दूसरे स्थान की टनल है जिसकी कुल लंबाई 1265 मीटर है । दिसंबर के अंत तक इस टनल को लोगों के लिए समर्पित कर दिया जाएगा। कंपनी अधिकारी व कर्मचारियों खुशी से झूम उठे।

इस अवसर पर गाबर कंपनी के प्रोजेक्ट निदेशक बरुन चारी ने निर्माणाधीन फोरलेन पर टनलों, पुल, फ्लाईओवर, टारिंग का काम जोरों पर है। परियोजना में बन रही इन टनलों की कुल लंबाई 4.82 किलोमीटर होगी।

कंपनी के अधिकारियों के अनुसार इन तीनों टनलों की खुदाई को पूरा कर दोनों छोरों को जुलाई माह तक जोड़ लिया जाएगा। इसके अलावा कीरतपुर से नेरचौक तक 22 बड़े पुलों और 15 छोटे पुलों का निर्माण किया जा रहा है।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर नायब तहसीलदार हरलोग ओम प्रकाश शर्मा, गाबर व हिमालया कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...