पालतू “कुत्ता” उठा ले गए “HR 42 A- 1777” कार में सवार चोर

--Advertisement--

Image

सोलन  – जीवन वर्मा

जिला में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पालतू कुत्ते की चोरी का एक मामला सामने आया है। मालिक ने चोरी की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है।

मिली जानकारी के मुताबिक मधुर कश्यप निवासी गांव कायलर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने पालतू कुत्ते को घूमने के लिए सड़क किनारे पर छोड़ा हुआ था। इस दौरान वह खुद किसी काम से पड़ोसी के यहां चला गया था। जब वो वापस आया तो उसने देखा कि कुत्ता सड़क पर नहीं है।

इसके बाद उसने आसपास लगे सीसी कैमरे की फुटेज को चैक किया। इसमें पाया गया कि एक सफेद रंग की ऑल्टो कार (HR 42 A 1777) सोलन की तरफ से आई, इसमें सवार लोगो ने कुत्ते को गाड़ी में डाला और फरार हो गए।

कार सवार युवकों द्वारा अंजाम दी गई ये चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। उधर, कुत्ते के मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...