ट्रक चालक से मारपीट कर छीने 32 हजार, आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

पुलिस थाना चिड़गांव के अंतर्गत ट्रक चालक/मालिक के साथ मारपीट व नकदी छीनने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मारपीट व नकदी छीनने वाले आरोपी नरेंद्र सिंह पुत्र भजन सेन (34) निवासी मटवानी (चिलाला) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक चालक/मालिक लक्ष्मीचंद पुत्र जगदीश चंद्र (29) निवासी सोलथा तहसील सदर बिलासपुर जिला बिलासपुर 30 अगस्त को दोपहर करीब 2 बजे अपने ट्रक में सेब की पेटियां लोड करने चिलाला की तरफ जा रहा था।

ट्रक चालक जब एचडीएफसी बैंक चिड़गांव के पास पहुंचा तो वहां पर नशे में टल्ली एक व्यक्ति नरेंद्र सिंह पुत्र भजन सैन निवासी मटवानी (चिलाला) ने ट्रक को रोका तथा चालक से प्रवेश शुल्क मांगने लगा।

इस पर ट्रक चालक ने कहा कि वह अभी ट्रक में सेब लोड करने जा रहा है तथा वह शुल्क यूनियन को देगा। इस पर दोनों के बीच थोड़ी कहासुनी भी हुई। उसके पश्चात ट्रक चालक वहां से आगे निकल गया।

इस बीच आरोपी नरेंद्र सिंह ने आल्टो कार से ट्रक का पीछा किया तथा रास्ते में ट्रक को रोककर हाथ में बीयर की बोतल लेकर कार से बाहर निकला। नरेंद्र सिंह ने पहले ट्रक चालक के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया तथा फिर ट्रक के भीतर घुसकर ट्रक चालक को बोतल से मारा, जिससे उसे चोट लगी है।

इतना ही नहीं, आरोपी ने ट्रक के डैशबोर्ड को खोला तथा उसमें रखी 32 हजार की नकदी भी छीनकर ले गया व ट्रक चालक को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

डीएसपी रोहड़ू चमन लाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ट्रक चालक के साथ मारपीट करने व नकदी छीनने के आरोपी नरेंद्र सिंह पुत्र भजन सैन निवासी मटवानी डाकघर चिलाला को देर रात्रि 11:35 बजे गिरफ्तार कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...