धर्मशाला में दाडऩू-इंद्रूनाग-चोहला मार्ग पर दर्दनाक हादसा, जूहल पंचायत के उपप्रधान की मौत

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

जिला मुख्यालय धर्मशाला के साथ लगते दाढ़नू-इन्द्रूनाग चोहला सड़क मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। यहां बुधवार दोपहर के समय एक मालवाहक वाहन हादसे का शिकार हो गया।

हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई । जबकि चालक और एक अन्य व्यक्ति सुरक्षित हैं। मृतक की पहचान राजेश कुमार (47) उप्रधान जूहल पंचायत के तौर पर हुई है।

हादसे में घायल हुए व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार हादसे के समय दाढ़नू-इन्द्रूनाग सड़क मार्ग एक पिकअप गाड़ी सामान लेकर ऊपर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और गाड़ी पलट गई।

हादसे में जूहल पंचायत का उपप्रधान राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल राजेश को धर्मशाला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की पुष्टि करते हुए एसएचओ धर्मशाला राजेश कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है, पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...