“Modi@20” पुस्तक में प्रधानमंत्री के CM से PM तक का सफर : सिकंदर कुमार

--Advertisement--

Image

मंडी, 31 अगस्त – अंशुल दीक्षित

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को आगे ले जाने में किस प्रकार से कार्य कर रहे हैं और भविष्य के भारत की तस्वीर कैसी होगी इन सभी सवालों के जवाब लोगों को मोदी ऐट 20 पुस्तक के माध्यम से मिलेंगे और यह जानना आने वाली पीढ़ियों के लिए भी बहुत जरूरी है।

यह बात राज्यसभा सांसद व पूर्व में हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर सिकंदर कुमार ने बुधवार को सरदार पटेल यूनिवर्सिटी में “Modi @ 20” बुक के विमोचन पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री ने अपने 20 वर्षों के राजनीतिक जीवन में क्या उतार चढ़ाव देखे व उन्होंने कैसे एक सीएम से शुरूआत कर देश प्रधानमंत्री तक का सफर पूरा किया इस बारे में कई लेखकों के द्वारा इस बुक में लेख लिखे गए हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी देश में कई प्रकार के बदलाव लेकर आए जिनसे जनता को सुविधा हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नई शिक्षा नीति लेकर आए जिससे युवाओं को केवल शिक्षा न देकर गुणात्मक व आत्मनिर्भर बनाने वाली शिक्षा पर बल दिया गया है। उन्होंने कहा कि मोदी ने देश के हर क्षेत्र में विकास करने का हर संभव प्रयास किया है।

वहीं इस मौके पर राज्यसभा सांसद सिकंदर ने कहा कि पुस्तक में एक लेखक ने लिखा है, वे एक बेहतर श्रोता हैं और हमेशा से देश हित की बात सोचते व करते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के देश प्रेम के कारण ही देश में विपक्षी भी उन्हें कुछ नहीं बोल पाते हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी देश ही नहीं विश्व भर में एक प्रसिद्ध नेता के तौर पर उभरे हैं जो कि हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। इस मौके पर राज्यसभा सांसद सिकंदर ने सांसद निधि से सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के सफल संचालन के लिए 25 लाख रुपए देने की भी घोषणा की।

कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा सचिव बिहारी लाल शर्मा, कुलपति देव दत्त शर्मा, प्रति कुलपति डॉक्टर अनुपमा, राजेश शर्मा, डॉक्टर ओम राज सहित यूनिवर्सिटी के छात्र व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राम सिंह पठानियां पर था मां चंडी का विशेष आशीर्वाद

कठिन परिस्थितियों में भी जब वीर राम सिंह पठानियां...

हिमाचल में 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़...

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...