आम आदमी पार्टी देगी प्रदेश की महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये स्त्री सम्मान राशि

--Advertisement--

Image

पालमपुर – बर्फू

आप प्रदेश में 18 वर्ष आयु से उपर की महिलाओं को एक हजार रुपये प्रतिमाह स्त्री सम्मान के रूप में देगी। आप की बुधवार को पालमपुर में आयोजित हुई महिला सशक्तीकरण की बैठक में आप ने एक यह बड़ा एलान प्रदेश की महिलाओं के लिए किया है।

आप की महिला सशक्तिकरण को लेकर चौथी गारंटी पालमपुर से दी गई है। इसमें इस बात का ध्यान रखा गया है कि इस गारंटी का खर्च आप पार्टी वहन करेगी। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पालमपुर में महिला सशक्‍तीकरण को लेकर इस बात का एलान किया। और साथ ही महिला शक्ति से प्रदेश में आप की जीत को लेकर आह्वान किया।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि केंद्र सरकार उनके खिलाफ सीबीआई व इडी का सहारा लेकर शिकंजा कस रही है, लेकिन वह इससे डरने वाले नहीं है। उनके घर में पडे़ छापों के दौरान सीबीआई को कुछ नहीं मिला है, और न ही आगे कुछ मिलेगा, क्यों कि उन्होंने कही पर कोई भ्रष्टचाचार नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि अगर सीबीआइ को जांच करनी है तो प्रदेश में उन मंत्रियों की करें जो कि पिछले पांव वर्षों में कहीं अधिक अमीर हुए हैं। इनमें से एक मंत्री तो ऐसे हैं जिनके बेटे की शादी में दिल्ली से लेकर उनके घर तक कई जगहों पर पार्टियां होती रही।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है, लेकिन सब आंखे मूंद कर बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति प्रदेश में बदलाव लाएगी, जोकि इस कार्यक्रम में सामने दिख रहा है।

इससे पूर्व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि प्रदेश सरकार खजाना खाली हाेने का आरोप लगा रही है, जबकि खुद ही सरकार खजाने को खाली कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...