आम आदमी पार्टी ने हिमाचल में दी महिला शक्‍तीकरण की गारंटी, भगवंत मान बोले- महिलाओं बिना घर क्‍या देश भी नहीं चल सकता

--Advertisement--

Image

पालमपुर – बर्फू

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा महिलाओं के बिना घर तो क्या देश भी नहीं चल सकता। महिलाओं की भागीदारी से देश व प्रदेश में स्वच्छ छवि की सरकार बनेगी। महिलाओं को अपनी भागीदारी बढ़ानी चाहिए। पंजाब में 12 महिलाओं को टिकट दी थी और 11 जीती हैं। अब एमएलए बनी हैं। माता व बहनों को आगे बढ़ना होगा।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पालमपुर में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। आम आदमी पार्टी ने हिमाचल में महिला सशक्‍तीकरण की गारंटी दी। इससे पहले पार्टी शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य व शहीदों के सम्‍मान की गारंटी दे चुकी है।

इस मौके पर भगवंत मान ने कहा कि हम लोग भाषण नहीं देते, भाषण वह होता है जो अफसरों द्वारा एसी कमरों में बैठकर लिखा जाता है। यह बात बोलो, यह मत बोलो, लेकिन आम आदमी पार्टी वाले जिस मिट्टी से बने हैं हम उस मिट्टी और दिल की बात करते हैं। आंखों में आंखें डालकर बात करते हैं। जो कर सकते हैं वह कहते हैं जो नहीं कर सकते वह नहीं कहते।

दिल्ली विधानसभा का चुनाव चल रहा था। केजरीवाल ने जनता से सीधे कहा कि 2015-20 तक के काम अच्छे न लगे हों तो वोट मत देना। ऐसा कहने की हिम्मत है आम आदमी पार्टी में। क्या भाजपा के नेता हिमाचल में कह सकते हैं कि हमारे काम देख लो काम पर वोट दे देना।

अब तो भाजपा ने जुमले बनाए हैं ताकि लोग भावुक हों। 15-15 लाख रुपये हर खाते में आएगा। इसकी सबसे ज्यादा पीड़ित महिलाएं हुई। माताओं व बहनों को आदत होती है। वह थोड़ा पैसा बचाती हैं। अब मोदी ने आधी रात को नोटबंदी कर दी। अब सबसे ज्यादा बुरी स्थिति में महिलएं फंसी।

बताती हैं तो भी परेशानी नहीं बताती हैं कि पैसा है तो भी परेशानी। बैंक में खुद जा नहीं सकती। महंगाई की मार सबसे ज्यादा महिला झेलती है। महिलाओं को पता है नमक मिर्च की कीमत क्या है सिलिंडर कितने का मिक रहा है। सांस पर ही जीएसटी नहीं लगा यही शेष बचा है।

गरीब बच्चों की जिंदगी बदलनी है, महिलाओं को मुफ्त सफर करवाया है, शिक्षा देनी है तो ईडी लगा लो या कुछ और लगा दो लाकर में कुछ नहीं मिलेगा। केंद्र सरकार सिर्फ ईडी का दुरुपयोग कर रही है। जनता को जब कुछ देने की बात आती है तो कहते हैं खजाना खाली है।

मोहल्ला क्लीनिक में हर किसी का इलाज हो रहा है। सैंपल लिए जा रहे हैं, रिपोर्ट दी जा रही है, दवाई दी जा रही है। यह सब मुफ्त किया जा रहा है। पंजाब में भ्रष्टाचार खत्म कर दिया। हेल्पलाइन नंबर जारी किया।

महिलाओं के बिना घर नहीं चल सकता तो देश भी नहीं चल सकता। मातृशक्ति का योगदान ही मजबूत व सशक्त सरकार बनाएगा। आम आदमी पार्टी बदलाव ला रही है। आम आदमी को टिकट भी देती है और आम आदमी के चूल्हे का भी ख्याल रखती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फिर दहल उठा यूक्रेन, रूस ने राजधानी कीव पर किया मिसाइल-ड्रोन अटैक, 8 मौतें-25 घायल

हिमखबर डेस्क रूस ने गुरुवार तडक़े यूक्रेन की राजधानी कीव...

गुनु घराट पेयजल योजना की तकनीकी खामियों से किसानों पर मार, मुआवजे की मांग तेज

चम्बा - भूषण गुरुंग जिला चंबा की ग्राम पंचायत मसरूंड...

मिड-डे मील कार्यकर्ता बनना चाहते हैं? जोत की कोठी स्कूल में करें आवेदन

चम्बा - भूषण गुरुंग शिक्षा खंड चंबा के अंतर्गत राजकीय...