राजेश के शव मामले में धनेली गांव के ग्रामीणों ने थाना किहार का किया घेराव

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

करीब दो सप्ताह पूर्व स्यूल नदी में मिले राजेश के शव मामले में हत्या की आशंका जताए जाने के बाद पुलिस द्वारा किसी नतीजे पर न पहुंचने से खफा ग्रामीणों ने बुधवार को थाना किहार का घेराव कर दिया।

सैकड़ों की संख्या में ग्राम पंचायत डियूर के धनेली गांव के ग्रामीण पुलिस थाना पहुंचे तथा घेराव करते हुए पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ऐसे में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

गौरतलब है कि इसी माह 16 अगस्त को राजेश कुमार का शव स्यूल नदी में मिला था। इसके बाद राजेश कुमार के पिता तुला राम ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए हत्या की आशंका जताते हुए चार लोगों पर शक जाहिर किया था।

शव मिलने के बाद शिकायत पत्र के जरिये पिता तुला राम ने बताया था कि 12 अगस्त 2022 को उसका बेटा राजेश घर से सुबह करीब 10 बजे अपनी ड्यूटी के लिए सुरंगानी की तरफ निकला था। वहां जाकर उसने अपनी पत्नी के साथ फोन पर बात की थी।

इस दौरान उसने कहा था कि वह थोड़ी देर में फिर से उससे बात करेगा। लेकिन, इसके बाद शाम करीब चार बजे तक उसका फोन बंद हो गया था।

इस पर स्वजनों की ओर से उससे लगातार संपर्क साधा जा रहा था। लेकिन, फोन स्विच आफ ही रहा। इसके अगले दिन स्वजन ग्रामीणों के साथ राजेश की तलाश में जुट गए।

उन्होंने सुरंगानी में तलाश की। लेकिन, वहां पर उसके बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया। ऐसे में उन्होंने पुलिस चौकी सुरंगानी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पिता राजेश ने बताया कि 16 अगस्त बेटे का शव स्यूल नदी में मिलने की सूचना मिली थी।

उधर, थाना प्रभारी किहार हरनाम सिंह ने बताया कि स्वजनों की ओर से शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम उक्त मामले की गहनता के साथ छानबीन कर रही है। छानबीन पूरी होने के बाद ही आगामी कदम उठाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...