हिमख़बर की मुहिम लाई रंग, शनि सेवा सदन ने बढ़ाए अपाहिज रक्षपाल की मदद के लिए हाथ

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयम

हिमाचल प्रदेश का डिजिटल मीडिया चैनल हिमख़बर में खबर चलने के बाद विधानसभा क्षेत्र ज्वाली के अधीन गांव ठेहडू के रक्षपाल की मदद को शनिसेवा सदन ने हाथ बढाए है। रक्षपाल का कुछ साल पहले एक दुर्घटना में एक कुल्हा टूट गया था।

पहले तो किसी तरह चल फिर एक दिहाड़ी लगाकर गुजारा करता रहा।दवाई के सहारे उठ खड़ा हो जाता परन्तु कुछ समय पहले उसका दूसरा कुल्हा भी साथ छोड़ गया। उसको आदर बाहर जाना मुश्किल हो गया । बिस्तर पर पड़े पड़े जीवन बिता रहा था।

हिमख़बर ने इस मुद्दे को प्राथमिकता से उठाया और जब इसका पता शनि सेवा सदन शाखा कोतल को चला तो उन्होंने शनि सेवा सदन पालमपुर के अध्यक्ष परविंदर भाटिया को बताया। उन्होंने तुरंत उस व्यक्ति को व्हीलचेयर ने जिंदगी में नई रोशनी दी।

रक्षपाल ने बताया कि वह परिवार में अकेला है। भाइयों के सहारे अपना गुजर बसर कर रहा है। उन्होंने कहा कि शनि सेवा सदन पालमपुर ने मेरे लिए एक ऐसी सौगात दी है, जिसका मैं जीवनभर ऋणी रहूंगा।

गौरतलब हो कि शनि सेवा सदन पालमपुर असहाय गरीब परिवारों की सहायत विकलांगों ,गरीब परिवार की बेटियों की शादी के लिए राशन एवम आर्थिक सहायता के लिए हमेशा ततपर है। यही नहीं बेजुवानों घायल जानवरों की सेवा में भी आगे रहता है।

ये रहे मौजूद

शनि सेवा सदन शाखा कोतल के सदस्य सतीश महाजन, अभिजीत कुमार जम्वाल, अमित कुमार महाजन, आशु, सुमित महाजन, राज कुमार वर्मा, हनु भाटिया, स्वरूप मेहरा, कुलजीत, करनैल सिंह, रमन कुंमार, शिव कुमार, राकेश कुमार, संदीप, केवल जरियाल, पप्पी, सचिन मेहरा, जीवन कुमार व अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...