हिमाचल के चम्बा जिला के SSB जवान को भारत-नेपाल बॉर्डर पर शराब माफिया ने कुचला, मौत

--Advertisement--

Image

चंबा, 31 अगस्त – अनिल संबियाल

बिहार के मधुबनी जिला में भारत-नेपाल बॉर्डर के लदनियां से एक बेहद ही दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां शराब तस्करों ने एसएसबी (SSB 18th Battalion) के हैड कांस्टेबल को स्कॉर्पियो से कुचल दिया।

इस घटना में हिमाचल प्रदेश के 43 वर्षीय हैड कांस्टेबल देवराज शर्मा की मौत हो गई। घटना सोमवार रात करीब 10.30 बजे की बताई जा रही है।

बता दें कि हैड कांस्टेबल देवराज हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला के सलूणी तहसील के तहत किहार थाना क्षेत्र के थसुन्डा गांव के निवासी थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार की रात एसएसबी जवानों ने नेपाल की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो को रुकने का इशारा किया, लेकिन वाहन चालक एसएसबी जवान देवराज को कुचलते हुए भाग गया।

हादसे में हेड कांस्टेबल देवराज गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद अधिकारी व जवान गंभीर रूप से जख्मी देवराज को इलाज के लिए जयनगर स्थित अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वहीं जवान की शहादत की खबर से पूरे हिमाचल समेत चंबा में शोक की लहर दौड़ गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...