हिमाचल में चुनाव से पहले कांग्रेस आज देगी जनता को 10 गारंटी, भूपेश बघेल करेंगे घोषणा

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल में विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की तरह कांग्रेस भी लोगों को गारंटी देगी। पार्टी आज बुधवार को प्रदेश की जनता को 10 गारंटी देगी।

इसमें कांग्रेस सत्ता में आने के 10 दिन के भीतर पुरानी पेंशन बहाली (ओपीएस) बहाल करना, हर घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त देना, 18 से 60 साल की महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देना, पांच लाख युवाओं को रोजगार देना, कृषि व बागवानी आयोग के गठन करने की घोषणा पहले ही की जा चुकी है।

संगठन सूत्रों की मानें तो कांग्रेस निश्शुल्क शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा, बसों में यात्रा पर राहत या महिलाओं के लिए निश्शुल्क यात्रा, समान काम के लिए समान वेतन, करुणामूलक सहित कई अन्य मुद्दों पर घोषणा कर सकती है। कांग्रेस की 10 गारंटी को मिनी घोषणा पत्र कहा जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री व हिमाचल चुनाव के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक भूपेश बघेल, सचिन पायलट, प्रताप सिंह बाजवा, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी संजय दत्त सहित अन्य नेता शिमला में मौजूद रहेंगे। इस दौरान वे इन मुद्दों की घोषणा करेंगे। कांग्रेस किसान व बागवानों के लिए भी कई बड़ी घोषणाएं करेगी।

कांग्रेस की 31 अगस्त व पहली अक्टूबर को शिमला में होने वाली बैठकों में भी बदलाव हुआ है। पहले पार्टी मीडिया विभाग की बैठक दोपहर बाद शिमला में रखी गई थी लेकिन मंगलवार देर शाम इसे स्थगित कर दिया गया है। अब यह बैठक दो सितंबर को होगी। इसमें जयराम रमेश की जगह पवन खेड़ा हिस्सा लेंगे। पार्टी मुख्यालय में होने वाली समीक्षा बैठक भी नहीं होगी।

प्रदेश प्रभारी व कांग्रेस वर्किंग कमेटी सदस्य राजीव शुक्ला बुधवार सुबह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जिनमें प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रचार समिति अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, रामलाल ठाकुर के साथ बैठक करेंगे। दो सितंबर को होने वाली बैठक का शेड्यूल भी अभी फाइनल नहीं हुआ है। पहली सितंबर को शिमला में चुनाव घोषणा पत्र कमेटी की बैठक रखी गई है।

आनंद शर्मा नहीं आएंगे

पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा इन बैठकों में मौजूद नहीं रहेगी। पार्टी का कहना है कि यह बैठकें मीडिया विभाग के साथ होंगी। इसके अलावा सामान्य समीक्षा होगी। आनंद शर्मा के अभी शिमला आने का कोई कार्यक्रम तैयार नहीं हुआ है।

पहले सिसल होटल जाएंगे बघेल

पार्टी हाईकमान की ओर से प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए तैनात मुख्य पर्यवेक्षक भूपेश बघेल दोपहर को शिमला के सिसल होटल पहुंचेगे। एक बजे वह पार्टी मुख्यालय राजीव भवन पहुंचेंगे। 1:30 बजे वह प्रेसवार्ता करेंगे। सचिन पायलट, प्रताप सिंह बाजवा, सह प्रभारी संजय दत्त, तजिंद्र सिंह बिट्टू, गुरकीरत सिंह कोटली भी शिमला आएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पुलिस ने रुकने का किया इशारा…चालक ने दौड़ा दी जीप, अवैध शराब की 200 पेटियों के साथ धरा तस्कर

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में अवैध शराब और नशा माफिया...

हिमाचल में सांसें अटका देने वाला मंजर! खाई के मुहाने पर लटका ट्रैक्टर, 2 लोग थे सवार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले स्थित घुमारवीं में...