चार मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, बिहार में गाड़ी से कुचल शराब माफिया ने मार डाला चंबा का देवराज

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

बिहार के मधुबनी जिला के तहत लदनियां के खुटौना में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) जवान को शराब माफिया द्वारा गाड़ी से कुचल कर मार देने के बाद पैतृक गांव में मातम का माहौल पसर गया है। एसएसबी जवान देवराज जिला चंबा के थाना किहार के तहत थसुंडा गांव के रहने वाले थे। वह खुटौना बीओपी में तैनात थे।

देवराज की मृत्यु के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। देवराज के परिवार में पत्नी शांति देवी, तीन बेटियां, एक बेटा व माता-पिता हैं।

बड़ी बेटी दिव्यांशी किहार स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ती है, अक्षिता चौथी कक्षा में तथा अमूल्या केजी में पढ़ती है। जबकि सबसे छोटा बेटा शौर्य है, जोकि अभी मात्र 17 माह का है। पिता जगदीश शर्मा लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त हैं। माता गृहिणी हैं।

देवराज करीब डेढ़ माह पहले ही छुट्टी खत्म कर ड्यूटी पर लौटे थे। देवराज का छोटा भाई करीब 20 साल पहले लापता हो गया था जिसका आज दिन तक कोई सुराग नहीं लगा है।

अब देवराज भी दुनिया छोड़कर चले गए हैं। इससे परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। अब परिवार की पूरी जिम्मेदारी देवराज के पिता जगदीश शर्मा के कंधों पर आ गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...