तेज रफ्तार कार चालक बाइक सवार को रौंदकर फरार, 23 वर्षीय युवक की मौत

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

जिला ऊना के गोंदपुर बनेहड़ा में अज्ञात कार की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इस सड़क हादसे में मौत का शिकार हुआ 23 वर्षीय अनमोल शर्मा पुत्र मनोहर लाल गोंदपुर बनेहड़ा के ब्रह्मपुर गांव का रहने वाला था।

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। इसकी पुष्टि थाना प्रभारी अम्ब आशीष पठानिया ने की है। उन्होंने कहा हादसे के संबंध में जांच की जा रही है।

पुलिस को दी शिकायत में गोंदपुर बनेहड़ा निवासी सुशील कुमार ने बताया कि रात करीब साढ़े दस बजे वह खाना खाने के बाद अपने घर के आंगन में टहल रहा था।

इसी बीच सड़क पर बड़े जोर की आवाज आई आवाज सुनकर वह सड़क पर आ गया तो देखा कि सड़क के किनारे एक बाइक के साथ अनमोल शर्मा जख्मी हालत में पड़ा हुआ था और उसी समय एक तेज रफ्तार कार मुबारिकपुर की तरफ फरार हो गई।

इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल हुए अनमोल शर्मा को उपचार के लिए दौलतपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर जख्मों का ताव न सहते हुए उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

उधर एसपी ऊना प्रवीण धीमान ने बताया कि मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ 304 ए और एमवी एक्ट सहित आइपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके उक्त वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...