कुल्लू में सड़क हादसाः खाई में गिरी गाड़ी, 2 लोगों की मौत, दो घायल

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में सड़क हादसा हुआ है. हादसे में दो लोगों की मौत, जबकि दो लोग घायल हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है. हादसे के कारणों का पता नहीं चला है. फिलहाल, पुलिस पड़ताल कर रही है.

जानकारी के अनुसार, कुल्लू जिले के बंजार थाना इलाके के मुकाम सेरी में बुधवार को एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. गाड़ी में कुल चार लोग सवार थे. हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए.

मृतकों की पहचान जीवन लाल (32) पुत्र बहादुर सिंह निवासी गांव सेरी, तहसील बंजार जिला कुल्लू, राम सिंह (35) पुत्र दामोदर दास गांव तांदी तहसील बंजार जिला कुल्लू के रूप में हुई है.

दो स्थानीय लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस को मामले की सूचना मिली है और जांच की जा रही है. हादसे की पुष्टि एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...