राशन डिपुओं की बदलेगी तस्वीर, प्रदेश भर में सस्ते राशन की दुकानों को मॉल की बनावट देने की तैयारी

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

प्रदेश के सस्ते राशन के डिपो जल्द ही मॉल की तरह नजर आएंगे। लोगों को एक छत्त के नीचे ही ब्रांडेड कंपनियों के खाद्य वस्तुएं व कॉस्मेटिक सामान प्रिंट रेट से आठ से 20 फीसदी तक कम दामों पर मिलेगा।

इसमें डिपो संचालकों के लिए भी अच्छा खासा मार्जन रखा गया है, ताकि वे ब्रांडेड सामान को खरीदकर डिपुओं में लोगों को बेच सकें। सीविल सप्लाई के गोदामों में सामान पहुंचना शुरू हो गया है, ताकि लोगों को सस्ते राशन के साथ-साथ और भी सामान कम दामों पर मिल सके।

प्रदेश के सस्ते राशन के डिपुओं में लोगों को अब सस्ते राशन के अलावा ब्रांडेड कंपनियों का सामान भी कम दामों पर एक ही छत्त के नीचे मिलेगा। डिपुओं में हर तरह के मसालों से लेकर ब्रांडेड तेल, बासमती चावल, आटा, च्वनप्राश, मिक्स फ्रूटी, जैम, क्रीम सहित 19 ब्रांडेड कंपनियों सहित करीब 286 से अधिक प्रोडक्ट डिपुओं में बिकेंगे।

निगम के गोदामों पर ब्रांडेड सामान को रैक पर सजाकर रखा गया है, ताकि डिपो संचालक सामान देखकर इसमें खरीदने में रूचि दिखा सकें।

सिविल सप्लाई हमीरपुर के एरिया मैनेजर संजीव वर्मा ने बताया कि हमीरपुर व ऊना जिला के 13 गोदामों में 19 ब्रांडेड कंपनियों सहित करीब 286 के करीब प्रोडक्ट पहुंच चुके हैं, जिन्हें डिपुओं के माध्यम से प्रिंट रेट से आठ से 20 फीसदी कम दामों पर बेचा जाएगा।

सस्ते राशन के दुकानों में अब सस्ते राशन के अलावा किराने व कॉस्मेटिक का सामान भी कम दामों पर मिलेगा। इसके लिए डिपो संचालकों को भी जागरूक किया जा रहा है

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...