हिमलैंड में लैंडस्लाइड, चपेट में आने से दर्जनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त

--Advertisement--

Image

 शिमला, 17 अगस्त – जसपाल ठाकुर

सूबे में लगातार हो रही भारी बारिश से तबाही थमने का नाम नहीं ले रही है। बीती रात हुई भारी बारिश से हिमलैंड के समीप लैंडस्लाइड हो गया। जिस कारण करीब आधा दर्जन गाड़ियां मलबे की चपेट में आ गई।

गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा है। लैंड स्लाइड के साथ एक पेड़ भी गिरा है। हालांकि इस  दौरान किसी प्रकार के जानी नुकसान की खबर सामने नहीं आई है लेकिन स्लाइड होने के कारण सम्पति का खासा नुकसान हुआ है।

बताया जा रहा है यह सभी गाड़ियां सड़क किनारे खड़ी की गई थी। लेकिन देर रात लैंडस्लाइड होने के कारण क्षतिग्रस्त हो गई। बता दें कि प्रदेश में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से जान माल का काफी नुकसान हुआ है।

बीते सोमवार को भारी बारिश होने की वजह से ददाहू के चुली गांव में लैंडस्लाइड हुआ था जिस कारण घर की दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...