चोरों ने 2 घरों में लगाई सेंध, लाखों के गहने व नकदी पर किया हाथ साफ

--Advertisement--

Image

पालमपुर – बर्फू

पुलिस थाना भवारना के अंतर्गत ग्राम पंचायत रैपुर सालन में गत रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। हालांकि एक अन्य घर में भी घटना को अंजाम देने चोर पहुंच चुके थे लेकिन मकान मालिक को आवाज सुनाई दी तो चोर वहां से भाग निकले।

जानकारी के अनुसार सालन में चोर दो घरों से कीमती सामान और नकदी लेकर फरार हो गए। चोरों ने मान सिंह चौधरी के घर से करीब 10 तोले सोने के गहने व 12 हजार रुपए की नकदी चुरा ली। वहीं साथ लगते राज कुमार के घर से करीब 8 तोला सोना व 7 हजार रुपए की नकदी चुरा ले गए हैं।

सुबह जब घरवालों ने कमरों में अलमारी का सामान बिखरा पड़ा देखा तो उन्होंने इसकी सूचना भवारना पुलिस को दी। भवारना थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में लॉटरी टेंडर पर अनुराग का हमला, बोले- तत्काल वापस लें; जुए को पुनर्जीवित करने की कोशिश स्वीकार्य नहीं

हिमखबर डेस्क सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर...

हादसा: HRTC बस और टिपर में जोरदार टक्कर, चालक समेत कई सवारियां घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के साथ लगते...

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 46 उम्मीदवारों का चयन; 72 पद अब भी खाली

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया...