
मंडी, 15 अगस्त – नरेश कुमार
देश भर में मनाए जा रहे आजादी के “अमृत महोत्सव” की धूम विदेशी जमीं पर भी देखने को मिली। ऑस्ट्रेलिया के बेंडिगो शहर में भारतीय मूल के हिमाचलियों ने आजादी के अमृत महोत्सव पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने भी भागीदारी निभाई।
ऑस्ट्रेलिया के बेंडिगो शहर में आयोजित इस समारोह में भारतीय मूल के नागरिकों के साथ-साथ स्थानीय सांसद जैकिंटा एलन, विक्टोरिया शहर के उप प्रधान और बेंडिगो शहर के राज्य सदस्य, विधान सभा विक्टोरिया की अध्यक्ष और बेंडिगो वेस्ट की राज्य सदस्य व सांसद मैरी एडवर्ड्स, ग्रेटर बेंडिगो शहर से सीआर जेनिफर एल्डन और मेयर सीआर एंड्रिया मेटकाफ भी मौजूद रहे।
बता दे कि इस कार्यक्रम के सूत्रधार हिमाचल के मंडी के अभिषेक अवस्थी व अनिमा अवस्थी के इलावा लक्ष्मण दुआ व रोहित शर्मा थे।
