वन मंत्री ने जनसंवाद कार्यक्रम के तहत डन्नी पंचायत में सुनीं लोगों की समस्याएं

--Advertisement--

Image

नूरपुर 15 अगस्त – देवांश राजपूत

वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने जनसंवाद कार्यक्रम के तहत आज सोमवार को नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की डन्नी पंचायत में लोगों की समस्याओं को सुना तथा विकास कार्यों का जायजा लिया। इस मौके पर स्थानीय प्रधान सुरेश कुमारी तथा अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

वन मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान और कल्याण के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा हर वर्ग को लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं तथा प्रदेश की जनता इन योजनाओं से लाभ लेकर सरकार के प्रयासों और संकल्पों को साकार कर रही है।

पठानिया ने कहा कि नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों में करोड़ों रुपए की विकास कार्य करवाए गए हैं। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कहा ताकि लक्षित वर्ग तक इन योजनाओं का लाभ पहुंच सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...