चरस की खेप के साथ 40 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

कुल्लू जनपद के दूर दराज क्षेत्र बंजार में 342 ग्राम चरस/ कैनाबिस की खेप बरामद की है। बंजार पुलिस की टीम ने चरस की खेप के साथ व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

इस दौरान पुलिस की टीम देर रात बंजार पूजाली सड़क पर नाकाबंदी पर थी। व्यक्ति की शक के आधार पर तलाशी ली और इसके कब्जे से 342 ग्राम चरस/ कैनाविस बरामद की।

वही, व्यक्ति की पहचान दिनेश कुमार (40) पुत्र सुन्दर सिंह गांव तान्दी डाकघर चेथर तहसील व थाना बंजार के रूप में हुई है।

पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

बताते चले की कुछ दिनों पूर्व ही बंजार पुलिस की टीम द्वारा चिट्टे के साथ बंजार नगर एक निजी स्कूल के पास युवक को धर दबोचने में भी कामयाबी हासिल हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...