पंचायत मनेई में धीमान बस्ती के रास्ते के खस्ताहाल, प्रतिनिधि केवल कर रहे है राजनीति

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां 

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ती मनेई पंचायत के रजियाल बार्ड की धीमान बस्ती में रास्ते की हालत खस्ता हो चुकी है। जिसमें अब गाड़ी चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

गांव के बुजुर्गों ने कहा कि रास्ते के निर्माण के लिए अपनी बेशकीमती जमीन दान की गई थी तथा करीबन 13 साल पहले मनरेगा के तहत रास्ता बनाया गया था। उसके बाद एक पैसा भी नहीं लगाया गया ।

अब हालत ऐसी हो चुकी है कि मानो ऐसा लग रहा है कि यहां कोई रास्ता था ही नहीं बल्कि कोई नाला से प्रतीत हो रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि वर्तमान पंचायत के प्रतिनिधियों को भी इस बारे में बताया लेकिन पंचायत बने हुए करीबन 2 साल हो गए, बस लेकिन रास्ते की मुरम्मत नहीं करवाई गई।

अब तो बरसात भी शुरू हो गई है। और अब काम वैसे भी नहीं होगा। उन्होंने मांग की है कि जल्द रास्ते का निर्माण किया जाए।

पंचायत सचिव के बोल 

इस बारे में पंचायत सचिव प्रवीण कुमार से बात हुई तो उन्होंने बताया कि रास्ते की मुरम्मत के लिए फाइल भेजी गई। जैसे ही राशि स्वीकृत होती है, कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...