भूपिंदर ने पम्मा, छिंदा ने गुरविंदर और सोनू ने कृष्ण को हराकर जीते मेले के दंगल

--Advertisement--

Image

भटियात – भूषण गुरूंग 

आज भटियात क्षेत्र के चिलामा गॉव में दो दिवसीय छिंज मेला के दूसरे दिन मेला कमेटी के प्रधान कैप्टन सागर गुरूंग की अध्यक्षता में बाबा लाख दाता के मंदिर परिसर मे पूजा अर्चना के बाद मेला का शुभारंभ किया गया।

जिसमें मुख्या अतिथि के रूप में पारा के स्पेशल ट्रेनिंग स्कूल के कमांडेंट ए एस बैंस (सेना मैडल) ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मैला कमेटी के प्रधान कैप्टन सागर गुरूंग के द्वारा मुख्यातिथि को बैच और स्मृति चिन्ह देकर स्मानित किया गया। उसके बाद कर्नल बैंस ने रिवान काट कर छिंज मैला का शुभआरम्भ किया।

दूर दूर के लोगो का सुबह से ही मेले मे आना शुरू हो गया। जहाँ बच्चों और बड़ो ने मेले मे झुले का बहुत ही आनंद लिया। ये मैला अग्रेजो के द्वारा लगभग 1886 मे शुरू किया गया था। जिसको आज भी यहाँ के स्थानीय कमेटी इस मेले की परंपरा को उसी तरह से सजोए हुए है।

आज ये मेला जिला चम्बा के जाने माने मेलों में से एक माना जाता है। ये मेंला इतना महसूर है कि यहाँ पर युपी, पंजाब हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल और जम्मू कश्मीर के दुकानदार लोग अपनी अपनी दुकानें लगाने के लिए एक माह पहले से अपनी दुकान लगाने के लिए कमेटी से मिल कर अपनी जगह रोक कर चले जाते है।

मेले में नूरपुर से आए हुए राजु के टिक्की और छोले पूरी को खाने को लोग नही भूलते।् राजू लगभग 35 बर्षो से इस मेले मे अपनी दुकान लागने के लिए एक हप्ते पहले ही आ जाते है।

मेले की पहली माली के विजेता रहे भूपिंदर अजनाला। जिन्होंने पम्मा डेरा बाबा नानक को हरा कर 31 हजार रुपए ईनाम जीता और हराने वाले को 21 हज़ार दिया गया।

दूसरी माली में छिंदा पठानकोट ने गुरविंदर लुधियाना को हरायाा। जितने वाले को 17 हज़ार औऱ हारने वालो को 11 हज़ार रूपए ईनाम मिला।

तिसरी माली में सोनू पठानकोट ने कृष्ण ज्वाली को हराया। जीतने वाले को तीन हज़ार ओर हराने वालो को दो हज़ार नकद पुरस्कार दिया गया।

इस मौके में मेला कमेटी सदस्यो के अलावा कई गणमान्य लोग शामिल थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...