लाहुल की मयाड़ घाटी में बादल फटने से नालों में आई बाढ़, खेतों में घुसा पानी, सड़कें बही

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

लाहुल स्पीति के मयाड़ घाटी में बादल फटने से नालों में बाढ़ आ गई है। बाढ़ आने से ग्रामीणों के खेतों में पानी घुस गया। साथ ही सड़क को भी नुकसान पहुंचा है। जगह-जगह सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं।

बादल फटने की घटना से मयाड़ घाटी के ग्रामीण सहम उठे हैं। पिछले साल भी अगस्त में बादल फटने से ग्रामीणों को भारी नुकसान झेलना पड़ा था। अब फिर से बादल फटने से ग्रामीणों को नुकसान हुआ है।

क्या कहते है अधिकारी

लाहुल स्पीति डीडीएमए के अनुसार मयाड़ घाटी में बादल फटने से करपट घोट नाला, शकोली नाला और चांगुट के बिग्गी नाले में बाढ़ आ गई। बाढ़ से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन खेतों में बाढ़ का पानी घुस गया है और सड़क को भी नुकसान पहुंचा है।

लोक निर्माण विभाग के अनुसार घाटी में जगह जगह भूस्खलन भी हुआ है। खेतों में पानी घुसने से फसलों को भी नुकसान हुआ है। लोक निर्माण विभाग सड़क बहाल करने में जुट गया है। विभाग की ओर से राहत कार्य तेज कर दिया गया है।

एसडीएम उदयपुर निशांत तोमर ने बताया बादल फटने से मयाड़ घाटी के नालों में बाढ़ आई है। जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन ग्रामीणों के खेतों सहित सड़क को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा हालात पर नजर रखी जा रही है। राजस्व विभाग नुकसान का जायजा ले रहा है। ग्रामीणों को नालों किनारे न जाने की सलाह भी दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...